फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निघासन में किसानों ने निकाली तिरंगा ट्रैक्टर रैली, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मुकेश कुमार Updated Wed, 13 Aug 2025 03:00 PM IST

लखीमपुर खीरी में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) व सहयोगी संगठनों के बैनर तले बुधवार को किसानों ने निघासन में तिरंगा ट्रैक्टर रैली निकालकर तीन सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम भेजा गया, जिसमें खेती, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की गई। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में रासायनिक उर्वरकों की समय पर उपलब्धता न होने से धान व अन्य खरीफ फसलों को भारी नुकसान हुआ है। यदि जिले के अधिकारी समय रहते ठोस कदम उठाते तो यह स्थिति पैदा नहीं होती।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें