कुशीनगर जिले के तमकुहीराज तहसील के बलुआ तकिया गांव में पैतृक सम्पति के बंटवारे को लेकर एक ब्यक्ति गांव में लगे टावर पर शनिवार को चढ़ गया। आरोप है कि तहसील प्रशासन बटवारे में उसकी मदद नही कर रहा था। इसकी जानकारी होने के बाद मौके पर तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस पहुंच गई है, टावर से नीचे उतारने के लिये वार्ता चल रही है।