रमजान के आखिरी जुमा को बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने नमाज अदा की। इस दौरान सभी ने मुल्क व कौम की तरक्की और कामयाबी के लिए दुआ मांगी। पूरे दिन प्रमुख चौराहों समेत जामा मस्जिद व अन्य प्रमुख मस्जिदों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शुक्रवार को मंझनपुर जामा मस्जिद में सबसे अधिक तादाद में लोगों ने जुमा की नमाज अदा की।