फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: एसआईआर...सूची से नाम कटने के डर से दौड़ लगा रहे मतदाता

अरुन पाराशर Updated Wed, 10 Dec 2025 11:44 PM IST

कासगंज में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत मैपिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। इस कार्य के बीच 2003 की सूची में नाम न होने से मैपिंग में समस्या आ रही है। ऐसे में मतदाता बूथों पर दौड़ लगा रहे हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के तहत 11 दिसंबर तक सर्वे का कार्य पूरा होना है। इस कार्य के साथ ही तहसीलों में आवेदन फार्मों की मैपिंग भी हो रही है। जिले की तीनों विधानसभाओं में 1057926 मतदाताओं के नाम दर्ज हैं। मैपिंग कार्य में सबसे बड़ी समस्या 2003 की सूची में नाम न मिलने की आ रही है। काफी संख्या में मतदाता ऐसे हैं जिन्होंने आवेदन फार्म का एक हिस्सा ही भरा है। उनके पास 2003 का कोई रिकाॅर्ड न होने से उनको सूची से नाम कटने का डर सता रहा है। समय कम रह जाने से मतदाता परेशान नजर आ रहे हैं। काफी संख्या में बीएलओ मतदाताओं की समस्या का निदान करने के अपने बूथों पर बैठे ताकि मतदाता परेशान न हों। काफी संख्या में मतदाता अपनी समस्या लेकर बूथों पर पहुंचे। बीएलओ ने सूची से मतदाता के माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी आदि के आधार पर मैपिंग का कार्य किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें