फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे पर अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

अरुन पाराशर Updated Mon, 08 Dec 2025 07:51 PM IST

कासगंज में निर्माणाधीन मथुरा-बरेली हाईवे 530-बी पर अंडरपास बनाने की मांग को लेकर सोमवार को विधारी नगला, अन्हुआ नगला, छावनी, नगला कटा और दानियारगंज के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अंडरपास निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि हाईवे के दोनों ओर उनकी कृषि भूमि है। खेतों की रखवाली, चारा काटने के लिए हाईवे पार करना पड़ेगा। तेज रफ्तार वाहनों के बीच हाईवे क्रॉस करना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा होगा। कई परिवारों की जमीन दोनों ओर है। ऐसे में उनके दैनिक कृषि कार्य प्रभावित होंगे। दुर्घटनाओं की आशंका रहेगी। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द अंडरपास स्वीकृत कर उसका निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए, ताकि सभी को सुरक्षित एवं सुगम मार्ग मिल सके। इस दौरान कुलावरीलाल, जगदीश प्रसाद, नेमसिंह, कमला देवी, मानपा प्रभेट, पोरखपाल, राकेश कुमार, कुमपाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रणय सिंह को ज्ञापन सौंपकर हाईवे पर अंडरपास बनवाने की मांग की। ताकि उन्हें हाईवे के पार जाने में आसानी हो सके।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें