कल्याणपुर के आवास विकास अंबेडकर पुरम में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक ने रविवार को केजीएमयू लखनऊ में दम तोड़ दिया। मंगलवार को गेस्ट हाउस की सजावट करने के दौरान हाई टेंशन लाइन की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गया था। आक्रोशित परिजन शव लेकर स्नेह बंधन पार्टी लॉन आए। मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मुआवजा दिलाने की मांग की। पुलिस बल ने समझाने का प्रयास किया। लिखित समझौता पत्र लिखने के बाद परिजन शांत हुए।