र्राजपुर और बिल्हौर के बीच तेज रफ्तार ट्रेन भरे हुए एलपीजी सिलिंडर से टकराई, जिसमें तेज धमका हुआ। आनन फानन लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। घटना में रेलवे, आरपीएफ और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कालिंदी एक्सप्रेस करीब 22 मिनट ट्रैक पर खड़ी रही। एहतियातन ट्रेन को बिल्हौर स्टेशन पर भी कुछ देर के लिए रोका गया। लखनऊ से बांद्रा टर्मिनस के लिए जा रही लखनऊ बांद्रा एक्सप्रेस को भी बिल्हौर स्टेशन पर रोका गया।