महोबा जिले के थाना पनवाड़ी क्षेत्र में निजी भूमि के पट्टों पर हो रहे बालू के अवैध खनन और परिवहन को लेकर ग्रामीणों की लगातार मिल रही शिकायतों पर सपा सांसद अजेंद्र सिंह राजपूत के बेटे ने मसूदपुरा तिराहे पहुंच जाम लगा दिया। इस दौरान बालू भरे ओवरलोड ट्रकों को रुकवा लिया गया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष से सांसद के बेटे की तीखी नोकझोंक हुई। करीब तीन घंटे तक जाम लगने से वाहन फंसे रहे।