गंगा नदी का जलस्तर थम नहीं रहा। रविवार को चेतावनी बिंदु 112 मीटर पार कर 112.160 मीटर पर पहुंच गया। साथ ही खतरे के निशान की ओर पानी बढ़ रहा है। जलस्तर बढ़ने से पश्चिमी गंगाघाट के पांच मोहल्लों और पोनी रोड के पांच मोहल्लों में पानी पहुंच गया है। गोताखोर मोहल्ला व कटरी क्षेत्र में ज्यादा पानी पहुंचने से लोग नावों से आवागमन कर रहे हैं। वहीं, सुरक्षा की दृष्टि से गोताखोर मोहल्ला के 50 घरों की बिजली काट दी गई है। इससे रात में लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।