भीतरगांव ब्लाक मुख्यालय में स्वच्छता का प्रचार प्रसार के लिये खरीदा गया रिक्शा खड़े- खड़े कबाड़ बन गया। ब्लाक की 77 ग्राम पंचायतों में सरकार द्वारा घर-घर कचरा इकट्ठा करने के लिए दिए गए साइकिल रिक्शा उपयोग नहीं किए जा रहे हैं और खुले में खड़े-खड़े कबाड़ बन रहे हैं।