फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटरी गांव में हर ओर पानी, छतों पर गुजर बसर कर रहे लोग

शिखा पांडेय Updated Sat, 02 Aug 2025 08:50 PM IST

उफनाई यमुना नदी ने यमुना पट्टी के अधिकांश गांवों को चपेट में ले रखा है। आधे-आधे गांव जलमग्न हो चुके हैं। लोगों ने गृहस्थी का जरूरी सामान लेकर गांव के ऊंचे स्थानों और बनाए गए शरण स्थलों में डेरा डाल रखा है। घरों में पानी भरने से कुछ परिवार छतों पर गुजर-बसर कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि घरों में पानी भरने से गृहस्थी का सामान व अनाज भी नष्ट हो गया है। कटरी गांव आधे से ज्यादा जलमग्न है, आसपास बने डेरा पूरी तरह से ही डूब चुके हैं। इनमें छत ही दिखाई पड़ रही है। यहां के लोग छतों पर घर का सामान रखकर आश्रय स्थल पर पहुंच गए हैं। वहीं, घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों ने अपना जरूरी सामान ऊंचे स्थानों बने दूसरों के घर में पहुंचा दिया और खुद अभी घर में ही बने हुए हैं। कटरी गांव के करीब 150 मकानों में छह-सात फीट पानी भर चुका है। यहां गांव के किनारे बनी गोशाला, अंत्येष्टि स्थल व पंचायत भवन डूब चुके हैं। गांव से कुछ कुछ दूरी पर बसे डेरे में मकान बस कुछ फीट ही पानी के ऊपर दिखाई दे रहे हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें