फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: कुड़नी-मुसाफा मार्ग पर पलटा ऑटो, हादसे में चालक समेत दो घायल

प्रसून शुक्ला Updated Sun, 24 May 2026 03:37 PM IST

कुड़नी से मुसाफा जाने वाले मुख्य मार्ग पर बीती रात एक बड़ा हादसा हो गया। पर्वतखेड़ा गांव के आगे पसियापुर बंबी के पास सड़क के टूटे किनारे से धोखा खाकर एक ऑटो पलट गया। हादसे में ऑटो चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार पसियापुर बंबी के पास सड़क एक तरफ से कट चुकी है, जिससे मार्ग काफी संकरा हो गया है। रात के समय सामने से आने वाले वाहनों को साइड देने के दौरान बाहरी या अनजान चालक अक्सर भ्रमित हो जाते हैं और हादसे का शिकार बन जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क की खराब स्थिति के कारण पहले भी यहां कई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं, लेकिन अब तक मरम्मत का कार्य नहीं कराया गया। लोगों ने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें