भाजपा जूही मंडल की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जूही झंडे वाले चौराहे से गोविंद नगर तक भारी संख्या में देश प्रेमी हाथों में तिरंगा लेकर सड़कों पर पैदल और गाड़ियों से निकले। इस मौके पर शुभम त्रिवेदी, राजेश भल्ला, पार्षद नवीन पंडित, अध्यक्ष सुबोध चोपड़ा, देवेंद्र सभरवाल, पार्षद विद्या देवी, संजना वर्मा, प्रकाश वीर, विकास दुबे व अन्य लोग शामिल हुए।