फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख की चोरी, 150 कैमरे खंगालने के बाद पुलिस चोरों तक पहुंची, सात गिरफ्तार

शिखा पांडेय Updated Sat, 05 Jul 2025 09:38 PM IST

चकेरी क्षेत्र में नकदी समेत करीब 70 लाख के जेवरात चोरी में पुलिस ने गोल्ड लोन कंपनी के मैनेजर समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दो सराफा करोबारी हैं। उन्होंने गहनों को गलाकर सोने के बिस्कुट में बदल दिया था। वारदात में शामिल एक आरोपी को चोरी के दूसरे मामले में गुजैनी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 160 ग्राम जेवर बरामद किए हैं। पीड़ित परिवार का कहना है कि पुलिस सिर्फ 60 फीसद ही गहने बरामद कर सकी है। रामपुरम निवासी जटाधर दीक्षित के घर से 28 जून की रात को करीब 35 हजार की नकदी और जेवर चोरी हो गए थे। वह परिवार के साथ चित्रकूट गए थे। पड़ोसी के घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में सफेद कार नजर आई थी। उसमें सवार तीन युवक 17 मिनट में आते और जाते दिखाई दी। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। करीब 150 के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। कार सवार दक्षिण क्षेत्र में दिखाई दी फिर कार का कहीं पता नहीं चला।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें