जिलाधिकारी ने शनिवार को बिधनू स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। ओपीडी काउंटर पर बाहरी व्यक्ति के पर्चा बनाते मिलने पर डीएम ने रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए। पांच डॉक्टर समेत 33 स्वास्थ्य कर्मी अनुपस्थित मिले। देर शाम सीएमओ उदयनाथ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक ने थाने में तहरीर दी है। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह शनिवार सुबह घाटमपुर तहसील में समाधान दिवस में जा रहे थे। रास्ते में बिधनू सीएचसी का निरीक्षण करने पहुंच गए। सीएचसी में ओपीडी काउंटर पर सत्यम निवासी ओरियारा पर्चा बनाते मिला। उन्होंने ओपीडी रजिस्टर में दर्ज पर्ची संख्या देखी तो 49,314 के बाद 49,320 का क्रमांक मिला। डॉक्टरों से पूछने पर भी कोई जवाब नहीं दे सका। गड़बड़ी देख फटकार लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। चिकित्सक कक्ष के बाहर पूर्व में तैनात डॉक्टरों के ना