फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेके मंदिर में चारधाम यात्रा की सजेंगी झांकियां, सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां और कृष्ण लीला का होगा मंचन

शिखा पांडेय Updated Wed, 13 Aug 2025 11:16 PM IST

जेके मंदिर में पहली बार विशेष चारधाम यात्रा (गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ) की भव्य झांकियां सजेंगी। इनका शुभारंभ 15 अगस्त से होगा और 21 अगस्त तक दर्शनों के लिए खुली रहेंगी। झांकियों में देवकी-वसुदेव विवाह, कृष्ण जन्मोत्सव, बाल लीलाएं, पूतना वध, कंस वध आदि शामिल हैं। मंदिर प्रबंधक पंकज मिश्रा ने बताया कि कृष्ण महोत्सव के तहत 31 अगस्त तक भव्य मेला लगेगा। रोज शाम छह से 10 बजे तक भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक व धार्मिक प्रस्तुतियां और कृष्ण लीला मंचन होंगे। जन्माष्टमी के दिन शाम चार बजे पट खुलेंगे और रात 10 बजे तक विशेष आयोजन होगा। झांकी दर्शन के लिए 50 रुपए शुल्क रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें