जिला कांग्रेस कमेटी कानपुरनगर ग्रामीण ने लाल बंगला बाजार में बुधवार को जनचौपाल लगाकर जनता को चुनाव आयोग की ओर से वोटर लिस्ट में गडबड़ी की बात समझाई। लाल बंगला बाजार में एलईडी स्क्रीन लगाकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से वोट चोरी की प्रेस कॉन्फ्रेंस का प्रसारण कर वोटर लिस्ट में गड़बड़ी दिखाई गई। जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला ने कहा कि हम सब कांग्रेसजनों को राहुल गांधी का संदेश गांव-गांव तक पहुंचाना है। यहां पर आनंद वर्मा, बाबूराम सोनकर, मानेश दीक्षित, सतीश दीक्षित, देवी प्रसाद निषाद, ईखलाक अहमद डेविड, वीरेंद्र चतुर्वेदी, जयशंकर द्विवेदी, एजाज राशिद, अंकित कन्नौजिया आदि रहे।