फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: बिल्हौर में रेल यातायात प्रभावित, ओएचई पर गिरी डालियां

प्रसून शुक्ला Updated Sat, 04 Apr 2026 10:40 PM IST

कानपुर। बिल्हौर क्षेत्र में शनिवार शाम गरज-चमक के साथ हुई तेज बारिश और आंधी का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। कानपुर–फर्रुखाबाद रेल रूट पर कई स्थानों पर ओवरहेड इलेक्ट्रिक (ओएचई) लाइन और रेल पथ पर पेड़ों की डालियां गिर गईं, जिससे रेल यातायात करीब 20 से 25 मिनट तक बाधित रहा। इस दौरान फर्रुखाबाद से कानपुर की ओर आ रही एक मालगाड़ी को भी बिल्हौर रेलवे स्टेशन पर करीब 20 मिनट तक खड़ा रहना पड़ा। अचानक आई इस बाधा के कारण ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई और यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें