फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिंधी समाज ने धूमधाम से मनाया भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव, चेट्रीचंड पर ढोकला नृत्य कर मनाई खुशियां

शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Mar 2025 07:18 PM IST

सिंधी समाज के इष्टदेव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव (चेट्रीचंड) रविवार को शहर में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। ढोकला नृत्य कर लोगों ने खुशियां मनाई और प्रसाद भी वितरित किया गया। श्री झूलेलाल अखंड ज्योति ट्रस्ट की ओर रामबाग स्थित प्राचीन झूलेलाल मंदिर का शृंगार कर देवी-देवताओं की झांकियां भी सजाई गई। सुबह भगवान झूलेलाल की प्रभात फेरी के साथ जन्मोत्सव की शुरूआत हुई। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। समाप्ति के बाद भगवान महाआरती की गयी। समाज के लोगों ने भगवान झूलेलाल के प्रतीकात्मक बहराणा साहब का पूजन कर आर्शीवाद लिया। कई बच्चों का मुंडन संस्कार भी मंदिर में किया गया। रात 10:00 बजे शहर की सभी सिंधी पंचायतों, मंदिरों व समाज की प्रमुख संस्थाओं ने एक साथ मिलकर सामूहिक बहराणा साहब का विसर्जन पनकी स्थित छठ पूजन नहर में किया। फिर भक्तों ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान अशोक माखीजा, धर्मपाल इसरानी, लक्ष्मण आडवानी, अशोक किशनचंद्र, इंदर पमनानी, दिलीप वलेचा, राजू बुधवानी, श्याम तलरेजा, मनीष रामानी, योगी परवानी आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें