फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: सरसौल ने अमौर को 16 रन से हराया, दूधिया रोशनी के मैच में सेमीफाइनल में बनाई जगह

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 09:50 PM IST

भीतरगांव ब्लॉक स्थित नेवादा-उजागर गांव में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार देर रात रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दूधिया रोशनी में खेले गए इस मैच में सरसौल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमौर की टीम को 16 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली। मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सरसौल की टीम ने निर्धारित ओवरों में 71 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने संयमित खेल दिखाते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। छोटे लक्ष्य के बावजूद मैच में रोमांच लगातार बना रहा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अमौर की टीम शुरुआत से दबाव में नजर आई। सरसौल के गेंदबाजों ने सटीक लाइन और लेंथ से बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अमौर की टीम निर्धारित ओवरों में पांच विकेट खोकर केवल 55 रन ही बना सकी। सरसौल की जीत के साथ मैदान में मौजूद दर्शकों में उत्साह देखने को मिला। देर रात तक चले मुकाबले में ग्रामीणों ने जमकर तालियां बजाकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें