फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: भीतरगांव-साढ़ मार्ग पर मौत बनकर दौड़ा ट्रक, घर में जा घुसा; बाल-बाल बचे ग्रामीण

प्रसून शुक्ला Updated Fri, 15 May 2026 08:58 PM IST

भीतरगांव-साढ़ मार्ग स्थित बिरसिंहपुर गांव में शुक्रवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक मकान में जा घुसा। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक काफी तेज गति में था और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। अनियंत्रित ट्रक सीधे घर के अगले हिस्से से टकरा गया, जिससे मकान का सामने का भाग क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आसपास के लोग सहम गए। गनीमत यह रही कि हादसे के समय घर के सदस्य सुरक्षित स्थान पर थे और कोई जनहानि नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि यदि हादसा कुछ मिनट पहले होता तो बड़ा नुकसान हो सकता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें