देवरा कला गांव में स्थित प्राचीन वीरभद्रेश्वर महाराज के मंदिर में श्री बाबा वीरभद्रेश्वर महाराज जनकल्याण समिति के तत्वाधान में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें भोलेनाथ का विधि विधान से पूजा अर्चना वैदिक मित्रों के साथ की गई इस दौरान समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया जहां दूर दराज की अन्य गांव से भी लोग वीरभद्रेश्वर महाराज के दर्शन करने एवं भंडारे का प्रसाद चने के लिए आए इस मौके पर नवाब सिंह, मकरध्वज तिवारी ,शीरध्वज तिवारी, सन्टी तिवारी, अजीत सिंह, दीप सिंह ,रामकिशन, अर्चित सिंह, बब्बू, विजय शंकर, आलोक द्विवेदी समेत समिति के अन्य कई लोग मौजूद रहे।