फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाजमऊ में सड़क बनवाने की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

शिखा पांडेय Updated Tue, 24 Jun 2025 10:11 PM IST

जाजमऊ पचरोजा मखदूम शाह मजार जाने वाली सड़क की हालत जर्जर है। इसको लेकर सोमवार को इलाकाई लोगों ने हाथों में पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से शिकायत की, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। हर बार सिर्फ कार्रवाई का आश्वासन दिया जाता है। लोगों का कहना है कि सड़क पर पानी भरा होने से अक्सर हादसे होते हैं। छोटे-छोटे बच्चे घरों के बाहर खेल नहीं पाते हैं। वह घरों के अंदर ही कैद रहने को मजबूर हैं। गंदे पानी से अनेकों तरह की बीमारियां होने का खतरा रहता है। क्षेत्रीय जनता ने हाथों में पोस्टर लेकर और अगरबत्ती जलाकर प्रदर्शन किया और सड़क बनवाने की मांग की। यहां पर वहाब, नसरीन खातून, फरहीन, साहिब, बेगम, अफजल, सलमान, इकराम आदि रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें