स्वस्थ नारी- सशक्त परिवार अभियान के अंतर्गत न्यू पीएचसी में 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक मरीजों की निशुल्क ओपीडी की सुविधा रहेगी। अभी एक रुपया पर्चा बनाने के लिए लिया जाता था, दो अक्तूबर कर मरीजों को यह शुल्क भी नहीं देना होगा। इसके लिए मरीजों को आधार कार्ड लेकर सीएचसी आना होगा। वहीं, इस बीच महिला को टीका भी लगाया जाएगा।