फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : नगर निगम की तरफ से निर्मित व्यायामशाला पर कब्जा देख महापौर हुईं नाराज

शिखा पांडेय Updated Wed, 22 Jan 2025 12:03 AM IST

महापौर प्रमिला पांडेय आपके वार्ड कार्यक्रम के तहत मंगलवार को वार्ड-10, खलासी लाइन स्थित एलेन हाउस स्कूल के सामने लगे शिविर में पहुंचीं। क्षेत्रीय लोगों ने उन्हें व्यायामशाला में उमा देवी नाम की महिला का कब्जा होने की शिकायत की। बताया कि सोमवार रात को शिलापट भी लगा लिया। इस पर महापौर ने ताला तुड़वाया और अधिशासी अभियंता आरके तिवारी को निर्देश दिया कि यहां अपना ताला लगाकर नगर निगम का पत्थर लगवाएं। इस दौरान शिविर में नालियों व नालों की समस्याएं भी आईं। महापौर ने जेडएसओ देवेंद्र कुमार को फटकार लगाते हुए साफ-सफाई के निर्देश दिए। शिविर में 19 शिकायतें आईं, जिनमें पांच का मौके पर निस्तारण किया गया। बता दें कि, बुधवार को सैनिक पार्क, पटेलनगर पुल के सामने शिविर लगाया जाएगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें