फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए मंडल की टीम चयनित, हुमा बनीं कप्तान

शिखा पांडेय Updated Tue, 29 Jul 2025 11:37 PM IST

खेल निदेशालय उप्र की ओर से चार से छह अगस्त तक आगरा में होने वाली राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में कानपुर मंडल की बालिका टीम भी हिस्सा लेगी। इसके लिए मंगलवार को टीम का जिला और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में हुआ। इसमें कानपुर के अलावा फर्रुखाबाद, कानपुर देहात, इटावा से 50 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। ट्रायल के आधार पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को कानपुर मंडल की टीम में चुना गया। कानपुर जिला कबड्डी संघ के सचिव रण विजय सिंह गहलौत ने बताया कि कबड्डी टीम में कानपुर से कप्तान हुमा वकार, उपकप्तान इशिका, रागिनी जादौन, विदुषी श्रीवास्तव, गरिमा वर्मा, भाव्या, अष्टिका, अविनी तिवारी, इशा शाक्य, कानपुर देहात से गौरी, कीर्ति कमल, फर्रुखाबाद से सेजल, प्राची, प्रिया को शामिल किया गया है। अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में फर्रुखाबाद से नयना, दुर्गा को रखा गया है। टीम प्रशिक्षक अंकिता शुक्ला और टीम मैनेजर धर्मेंद्र पाल को चुना गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें