नगर के कावंड़ियों का जत्था शनिवार की सुबह बोल बम के जयकारों के साथ हरदोई होकर बाराबंकी लोधेश्वर महादेव मंदिर के लिए रवाना हुआ। बालू घाट और आनंद घाट पर गंगा स्नान कर गंगाजल लेकर राजधानी मार्ग होकर उन्नाव की ओर निकले कावंड़ियों के जत्थे का जगह-जगह फूल बरसाकर स्वागत किया। इस दौरान बोल बम के जयकारों से माहौल गूंजता रहा। कांवरिया मित्र मंडल की ओर से कांवड़ियों का जत्था रवाना किया। मंडल के रामू, मोहित व गिरधारी ने बताया कि शुक्रवार की रात सभी कांवड़ियों को सीताराम कालोनी स्थित धर्मशाला में ठहराया गया।