फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Kanpur…साकेतनगर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का किया वर्णन

हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 29 Mar 2025 03:10 PM IST

कानपुर में राणी सती दादी परिवार की ओर से साकेतनगर स्थित एक होटल में श्रीमद्भागवत कथा चल रही है। छठे दिन शुक्रवार को वृंदावन धाम से पधारे डॉ. संजय कृष्ण सलिल ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला सुनाई। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण व बलराम को शिक्षा के लिए सांदीपनी आश्रम भेजा गया। जहां उन्होंने दीक्षा ली और अन्य शास्त्रों के साथ धनुर्विद्या में विशेष दक्षता प्राप्त की। वहीं, उनकी सुदामा से भेंट हुई जो उनके गुरु भाई बने। उन्होंने बताया कि काम पर विजय प्राप्त करना ही रासलीला है। कई कथाओं के बाद उन्होंने प्रभु के विवाह का प्रसंग सुनाया। इसकी सुंदर झांकी भी दिखाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें