कानपुर में यात्री जन कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को बारा देवी मंदिर में साफ-सफाई की। किदवईनगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने झाड़ू लगाकर इसकी शुरुआत की। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि हमें प्रयास करना चाहिए कि हर मंदिर स्वच्छ रहे। प्रदेश सचिव मंजू पांडेय ने कहा कि हमें भ्रूण हत्या जैसे पापों से बचना चाहिए। बेटियां दो कुल को तारती हैं, यही नवरात्र का संदेश है।