फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: मकान बनवा रही महिला की पीट-पीटकर हत्या, मदद को चिल्लाई 10 मिनट बाद मिली लाश

प्रसून शुक्ला Updated Mon, 30 Mar 2026 10:42 PM IST

कानपुर देहात के मूसानगर कस्बे के मुर्तजानगर में सोमवार शाम रिश्तों के कत्ल की एक खौफनाक वारदात सामने आई। यहाँ अपने माता-पिता के साथ रह रही 32 वर्षीय रेशमा की वजनदार वस्तु से प्रहार कर बेरहमी से हत्या कर दी गई। चौंकाने वाली बात यह है कि मौत से चंद मिनट पहले रेशमा ने अपनी बहन को फोन कर जान बचाने की गुहार लगाई थी, लेकिन जब तक पुलिस और परिजन मौके पर पहुँचे, रेशमा का शव खून से लथपथ कमरे में पड़ा मिला। मृतका की बहन सीमा ने अपने ही भाइयों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, रेशमा पिछले दो साल से पति से अनबन के कारण अपने मायके में रह रही थी। पिता ने उसे मकान बनाने के लिए जमीन का एक हिस्सा दिया था, जिसका उसके भाई लगातार विरोध कर रहे थे। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे रेशमा ने फोन कर बताया कि भाई और कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे हैं, इसके बाद फोन कट गया। सीओ संजय वर्मा ने बताया कि महिला के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें पाई गई हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं और पुलिस भाइयों की भूमिका समेत अन्य बिंदुओं पर सघन जांच कर रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें