कानपुर के बिठूर क्षेत्र में लोधर से कुरसौली को जाने वाली सड़क लगातार टूटती जा रही है। जगह-जगह बड़े गड्ढे बन जाने से आवागमन करने वालों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार सड़क बने अभी एक साल भी नहीं हुआ है, इसके बावजूद इसकी हालत जर्जर हो चुकी है।