कल्याणपुर से बिठूर और सिंहपुर को जाने वाली सड़क जगह-जगह जर्जर हो गई है। डीपीएस स्कूल के ठीक पास में सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। क्षेत्र में कई बड़े स्कूल हैं जहां हजारों बच्चे रोजाना स्कूल के लिए आवागमन करते हैं। इसके अलावा हजारों की संख्या में लोग इस सड़क से गुजरते हैं।लोगों ने समस्या को हल करने की मांग की।