कानपुर के भीतरगांव ब्लॉक के बेहटा मदनपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही सामने आई है। यहां सड़क किनारे जमीन पर रखा ट्रांसफार्मर लोगों और पशुओं के लिए खतरा बना हुआ है। खुले तारों की चपेट में आकर कई बकरियां, सुअर और कुत्ते अपनी जान गंवा चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर के आसपास कोई सुरक्षा घेरा नहीं है, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद ट्रांसफार्मर को ऊंचे चबूतरे पर शिफ्ट नहीं किया गया है, जिससे गांव में डर का माहौल बना हुआ है।