कानपुर आईआईटी की पीएचडी छात्रा से यौन उत्पीड़न का मामला अब पुलिस के लिए गले की फांस बन गया है। शादीशुदा होने की जानकारी के बाद भी रिलेशन में रहने वाली छात्रा अपनी ही दी तहरीर और बयान में फंसती दिख रही है, वहीं यौन उत्पीड़न जैसे संगीन मामले के बाद कानूनी दांव-पेंच एसीपी के लिए वरदान साबित हो रहे हैं। एसीपी की पत्नी का कहना है कि उनके शौहर को हनीट्रैप में फंसाया है। साथ रहने के बहाने उसके मंसूबे क्या थे, यह कोर्ट में साबित कर देंगे। हालात कैसे भी हों, वह अपने शौहर के लिए इंसाफ मिलने तक लड़ती रहेंगी।