फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: एक करोड़ का आया बिजली बिल, शिकायत पर बदला मीटर

Shikha Pandey Updated Mon, 02 Mar 2026 11:39 AM IST

नरवल तहसील क्षेत्र के सरसौल निवासी लक्ष्मी शंकर बाजपेई के घर अचानक एक महीने का बिजली बिल करीब एक करोड़ रुपये पहुंच गया। बिल देखकर परिवार हैरान रह गया। पीड़ित ने बताया कि वह हर महीने समय से बिल जमा करते हैं, लेकिन इस बार कर्मचारी ने मीटर में 24,35,998 यूनिट दर्ज कर दी। यदि छह रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से बिल बनता तो राशि एक करोड़ से अधिक होती। शिकायत के बाद विभाग हरकत में आया और टीम मौके पर पहुंची। पुराना मीटर हटाकर नया लगाया गया और खराब मीटर जांच के लिए लैब भेजा गया। एसडीओ विनीत चौधरी ने बताया कि उपभोक्ता का बिल न्यूनतम चार्ज पर ही जनरेट हुआ था, मीटर में तकनीकी खराबी थी। कर्मचारियों की कोई लापरवाही नहीं पाई गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें