फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर में उत्तम संयम दिवस पर जैन समाज ने दी धूप आहुति

हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 02 Sep 2025 05:35 PM IST

कानपुर में दसलक्षण पर्व के छठवें दिवस उत्तम संयम के अवसर पर श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, आनंदपुरी में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भगवान आदिनाथ, शांतिनाथ और पार्श्वनाथ का अभिषेक हुआ। इसके बाद भक्तों ने आठों कर्मों के नाश की भावना से अग्नि में धूप आहुति दी। ईसरी से आए विद्वान संजीव जैन ने तत्वारसूत्र का अर्थ सहित वाचन किया। वहीं, भोपाल से आए भूपेंद्र जैन झंकार ग्रुप ने संगीतमय पूजन कराया। प्रवचन में संयम धर्म के महत्व पर प्रकाश डाला गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिसमें महिलाओं और बच्चों ने प्रतियोगिताओं में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें