फीलखाना थाना क्षेत्र के पटकापुर स्थिति ब्रह्मचट्टा के पास दिनदहाड़े एक महिला के साथ लूट हो गई। महिला अपने घर जा रही थी, तभी पीछे से एक युवक आया और पर्स छीन कर फरार हो गया। महिला का कहना है कि पर्स में पैसे और कुछ जरूरी कागज थे। पूरा मामला सीसीटीवी में कैद हो गया है।