कानपुर में क्राइम ब्रांच की साइबर टीम ने देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के मास्टरमाइंड पुलकित द्विवेदी को ग्वालटोली क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके कई साथियों की तलाश अभी जारी है।