कानपुर में जन्माष्टमी का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। काकादेव के कारीगर सुदीप कुमार इस बार भी भगवान कृष्ण के लिए खास तरह के झूले बनाने में जुटे हुए हैं। सुदीप पिछले 15 सालों से यह काम कर रहे हैं और उनके बनाए गए झूलों की मांग मेस्टन रोड से लेकर मथुरा तक है।