कानपुर श्री गोपाल जी मंडल परिवार की ओर से रविवार को भगवान जगन्नाथ स्वामी, बलराम व मां सुभद्रा की डोली यात्रा निकाली गई। धनकुट्टी स्थित ओमर वैश्य पुस्तकालय से शुरू हुई डोली यात्रा कलक्टरगंज, शक्करपट्टी, नयागंज, बिरहाना रोड, फूलबाग चौराहा होते हुए कैंट स्थित उत्सव गेस्ट हाउस पर समाप्त हुई। यहां पहुंचने पर ठाकुर जी का भात प्रसाद वितरित किया गया।