कानपुर में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत आने वाले हैलट अस्पताल में उत्तर प्रदेश का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वार्ड बनाया जाएगा। यह कदम रोगियों की मृत्यु दर को घटाने और उन्हें बेहतर इलाज देने में मददगार साबित होगा। इस वार्ड में मरीजों की स्थिति बिगड़ते ही अलार्म बजेगा और इसकी जानकारी डॉक्टरों के मोबाइल व लैपटॉप पर तुरंत पहुंच जाएगी।