फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: अंजान एपीके फाइल डाउनलोड न करें, हैकर मोबाइल हैक कर बैंक अकाउंट कर देगा खाली

हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 23 Oct 2025 01:18 PM IST

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही फर्जी एपीके फाइलों को लेकर साढ़ पुलिस ने युवाओं के साथ चौपाल लगाकर जरूरी सलाह साझा की है। साढ़ प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि इन दिनों ई-केवाईसी अपडेट करके एक एपीके फाइल व्हाट्सअप आदि प्लेटफार्म पर प्रसारित हो रही हैं। इस फर्जी फाइल को मोबाइल पर डाउनलोड करने से हैकर आपके मोबाइल को हैक करके आपकी फेसबुक, व्हाट्सअप, बैंक अकाउंट आदि डिटेल डाउनलोड करके आपको ब्लैकमेल अथवा आपके दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसों की मांग कर सकते हैं। इस तरह की फेक एपीके फाइल पर न तो क्लिक करे और न ही डाउनलोड करें।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें