नगर निगम गेस्ट हाउस में रविवार शाम होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल महापौर प्रमिला पांडेय समेत पार्षदों, भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर बधाई दी। महापौर ने सांसद रमेश अवस्थी को अबीर से सराबोर कर दिया। यहां पर फूलों की होली भी खेली गई। क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल, दूसरी बार भाजपा दक्षिण के जिलाध्यक्ष बने शिवराम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, पार्षद दल के नेता नवीन पंडित, अभिनव शुक्ला गोलू, पार्षद नीलम चौरसिया, प्रकाशवीर आर्य आदि ने अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।