चमनगंज स्थित प्राचीन मां ज्वाला माता के दरबार में रविवार को भक्तों ने फूलों की होली खेली। अबीर-गुलाल उड़ाकर एक-दूसरे से गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं दी। भक्ति गीतों पर महिलाएं खूब झूमीं। श्री ज्वाला माता समिति के अध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि शहर में एक मात्र इसी मां ज्वाला के दरबार में साक्षात मैया विराजमान हैं।