यूं तो शनिवार शाम भाजपा के जिला कार्यालय में हरदोई और मिश्रिख के सांसदों की उपलब्धियां बताने के लिए पत्रकार वार्ता आयोजित की गई थी, लेकिन इसी बीच प्रत्याशियों की घोषणा हो गई। पत्रकार वार्ता में मौजूद दोनों सांसदों को फिर से प्रत्याशी बनाए जाने का पता चलते ही समर्थकों ने जयश्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए।