भीतरगांव इलाके के कई गांवों में आज अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन शोभायात्रा निकाली। बारीगांव, साढ़, पानीपुरवा सहित 16 गांवों में भगवान गणेश की मूर्ति को विसर्जित करने निकले श्रद्धालु धार्मिक जयकारे लगाते एक दूसरे को अबीर लगाते डीजे की धुन में नाचते घाट तक पहुंचे।