भीतरगांव इलाके में श्रीगणेश महोत्सव का शनिवार शाम समापन हो गया। मूर्ति विसर्जित करने के दौरान भक्त 'गणपति बप्पा, मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ ' जैसे नारे लगाते हुए खुशी-खुशी नाचते गाते अबीर उड़ाते घाट तक पहुंचे। इसके बाद मूर्ति को भावपूर्ण श्रद्धा के साथ जल में विसर्जित किया।