फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आला हजरत के उर्स के मौके पर जलसे का आयोजन

शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 09:21 PM IST

गद्दियाना स्थित अशरफुल मदारिस में आला हजरत के उर्स के मौके पर बुधवार को जलसे का आयोजन किया गया। शुरुआत कुरान की तिलावत के साथ मो. कारी अहमद अशरफी ने की। इसके बाद यूसुफ हसन और हैदर ने नातें पढ़ीं। मौलाना मो. हाशिम अशरफी ने कहा कि आला हजरत ने अपनी जिंदगी में बहुत सी किताबें लिखीं इसलिए उन्हें कलम का बादशाह भी कहते हैं। अंत में फातिहा हुई और मुल्क की तरक्की व खुशहाली के लिए दुआ की गई। इस मौके पर मौलाना सूफियान, मौलाना गुल मोहम्मद, मौलाना अनवर रजा, मौलाना मसूद मिस्बाही, हाफिज मो. मुश्ताक आदि मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें