फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए कानपुर टीम चयनित

शिखा पांडेय Updated Wed, 20 Aug 2025 07:22 PM IST

खेल निदेशालय उप्र की ओर से प्रदेश स्तरीय महिला बैडमिंटन प्रतियोगिता 25 से 26 अगस्त तक अयोध्या स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगी। इसमें कानपुर की टीम भी हिस्सा लेगी। टीम का चयन जिला व मंडल स्तरीय ट्रायल के आधार पर बुधवार को किया गया। ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुए ट्रायल में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कानपुर टीम में जगह बनाई। यह जानकारी क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानु प्रसाद ने दी। चयनित होने वाले खिलाड़ियों में एस संयुक्ता रेड्डी, शिवांशी गुप्ता, रोहिणीका पांडेय, नीतिका भाटिया, कृताची, रितिका शुक्ला शामिल हैं। तो अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में चैतन्या बाजपेयी को रखा गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें