करोड़ों की लागत से बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंझावन में आकस्मिक सेवाएं ताले में बंद रहती हैं। रविवार को सीएचसी भवन के मुख्य गेट के सामने बच्चे खेलते मिले। जबकि अस्पताल पूरी तरीके से बंद था। यह सीएचसी रमईपुर जहानाबाद मुख्य मार्ग में मंझावन के पास बनी है। सीएचसी में अगर आकस्मिक सेवाएं मिलना शुरू हो जाए तो सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को प्राथमिक उपचार मिल जाने से उनकी जान बच सकती है। जबकि आकस्मिक सेवाएं न मिलने से हैलट पहुंचने से पहले दम तोड़ने वाले घायलों को बचाया जा सकता है।